Posts

Showing posts from April, 2020

"बढ़ता लाकडाउन और कोरोनावायरस से लड़ाई में हम और आप "

लाक डाउन की समय सीमा का विस्तार होकर अब 3 मई हो चुका है ।जिस प्रकार से कोरोनावायरस मरीजों में  कमी होनी चाहिए थी ।वह रूकने के बजाय सुरसा की तरह मुंह फैलाए जा रही है ।आज कोरोनावायरस उस रक्त बीज अथवा रावण की तरह होता चला जा रहा है ।जिसके अत्याचार रूकने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं । ऐसा लग रहा है रावण की तरह इसकी नाभि में भी अमृत कुंड बसा है । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसकी समय सीमा बढ़ाकर 3 मई कर दी है । लेकिन सोचने का सबसे बड़ा कारण यह है कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार सभी मिलकर पूरे जोश-खरोश से कोरोनावायरस से फाइट करने में लगे हैं । लेकिन एक अदना सा दुश्मन काबू में आने का नाम नहीं ले रहा । आखिर कमी कहां है और क्यों है? जहां तक अब सवाल है तब्लीगी जमात का इस समय अधिकतर केसों में तब्लीगी जमात का काला चेहरा ही उभर कर सामने आ रहा है । आज जिस प्रकार से आम जनता ने धैर्य और संयम बनाए रखने में सरकार की मदद की है वास्तव में सभी देशवासियों को दिल से आभार व्यक्त करता हूं । लेकिन विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही सरकार को मजबूरी में फैसला लेने के लिए...